पुलिस ने दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं का खुलासा कर मॉल किया बरामद।
पुलिस ने लगभग 7 लाख ज्वेलरी और अन्य सामान चोर से किया बरामद।
डोईवाला 26 जुलाई (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला क्षेत्र में हुई चोरी की 2 अलग-अलग घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बन्द घरों मे चोरी करने वाला शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दोनो घटनाओं में चोरी की गयी लगभग साढे 7 लाख रू0 मूल्य से अधिक की ज्वैलरी तथा अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर दी है।

1- वादिनी श्रीमती दिलदेई देवी पत्नी स्व0 श्री यशपाल सिंह बर्त्वाल निवासी जागृति बिहार रेलवे स्टेशन रोड हर्रावाला देहरादून द्वारा कोतवाली डोईवाला पर एक लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया कि वादिनी सपरिवार कुछ दिनों के लिये घर से बाहर गयी थी। जब वे अपने घर वापस लौटे तो देखा कि अज्ञात चोरो द्वारा उनके घर से ज्वैलरी व अन्य सामान चोरी कर लिया गया है। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना डोईवाला पर मु0अ0सं0-200/2025 धारा- 305ए बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
2- वादी श्रीमती रेनू रावत पत्नी अरविन्द रावत निवासी नारायण ऐनक्लेव अपर नकरौदा वार्ड न0 99 देहरादून द्वारा कोतवाली डोईवाला पर एक लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया कि वादिनी सपरिवार कुछ दिनों के लिये घर से बाहर गयी थी। जब वे अपने घर वापस लौटे तो देखा कि अज्ञात चोरो द्वारा उनके घर से ज्वैलरी व अन्य सामान चोरी कर लिया गया है। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना डोईवाला पर मु0अ0सं0-202/2025 धारा- 305ए बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गयी, संदिग्धों के प्राप्त हुलिये से अवगत कराते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। साथ ही सुरागरसी पतारसी करते हुए पूर्व में इस प्रकार के अभियोगों में गिरफ्त में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप मुखबिर की सूचना पर दिनांक 26-07-25 की मध्य रात्रि मे रेलवे स्टेशन रोड, हर्रावाला, डोईवाला मे रात्रि गस्त/चैकिंग के दौरान 01 शातिर अभियुक्त जरीफ अहमद पुत्र अकबर अहमद निवासी ग्राम टिकार थाना अरवल जिला हरदोई उत्तर प्रदेश उम्र 20 वर्ष को चोरी की गयी ज्वैलरी व अन्य सामान के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा उक्त दोनो चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जाना स्वीकार किया गया। बरामदगी माल के आधार पर उपरोक्त दोनो अभियोगों में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वो नशे का आदी है तथा पूर्व में भी चोरी के अभियोग में जेल जा चुका है। अभियुक्त द्वारा अपनी नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उक्त चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त: जरीफ अहमद पुत्र अकबर अहमद निवासी ग्राम टिकार थाना अरवल जिला हरदोई उत्तर प्रदेश उम्र 20 वर्ष


