Blog

राज्य आंदोलनकारियों को चिकित्सा में मिले अधिक से अधिक राहत। सुभाष बड़थ्वाल (हिमालयन हॉस्पिटल ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय धस्माना से मुलाकात, अलग काउंटर खोलने का अनुरोध)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल ने हिमालयन हॉस्पिटल ट्रस्ट जॉलीग्रांट के अध्यक्ष विजय धस्माना से मुलाकात कर राज्य आंदोलनकारियों को इलाज, जांच और चिकित्सकीय परामर्श में अधिक से अधिक राहत देने का अनुरोध किया। उन्होंने अस्पताल में आंदोलनकारियों के लिए अलग काउंटर खोलने की मांग भी रखी।

दायित्वधारी सुभाष बड़थ्वाल ने कहा कि राज्य आंदोलनकारी अब उम्र के उस पड़ाव पर हैं, जहां उन्हें नियमित उपचार और स्वास्थ्य जांच की जरूरत रहती है। उत्तराखंड निर्माण में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें चिकित्सा सुविधाओं में विशेष राहत मिलनी चाहिए। अलग काउंटर होने से पंजीकरण और उपचार के लिए उन्हें अनावश्यक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

नगर पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों का उत्तराखंड निर्माण में ऐतिहासिक योगदान है। उनके सम्मान और सुविधा के लिए चिकित्सा संस्थानों को पहल करनी चाहिए।

हिमालयन हॉस्पिटल ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय धस्माना ने कहा कि आंदोलनकारियों की चिकित्सा संबंधी जरूरतों को गंभीरता से लिया जाएगा और अस्पताल स्तर पर उन्हें अधिक से अधिक सुविधाएं व राहत देने के संबंध में सकारात्मक पहल की जाएगी। इस दौरान शांति कोठारी, संजय चिनालिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button