Blog

सामाजिक न्याय के साथ सर्वसमाज को जोड़ना कांग्रेस का लक्ष्य। (मुकेश प्रसाद के स्वागत कार्यक्रम में संगठन को मजबूत करने और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का संकल्प)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
संत शिरोमणि रविदास महाराज मंदिर प्रांगण, वार्ड नंबर 10 माजरीग्रांट में परवादून कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मुकेश प्रसाद के स्वागत में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष परवादून मोहित उनियाल ने कहा कि मुकेश प्रसाद के नेतृत्व में अनुसूचित जाति विभाग को नई मजबूती मिलेगी। कांग्रेस सभी वर्गों को साथ लेकर सामाजिक न्याय और समानता की दिशा में काम करती रहेगी।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मुकेश प्रसाद ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। अनुसूचित समाज के अधिकारों और सम्मान के साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।

इस दौरान पूर्व प्रधान अनिल पाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष स्वतंत्र बिष्ट, कांग्रेस जिला सचिव मनोज पाल, बाबूलाल, उप प्रधान प्रिंस पबला, राणा सिंह, जीत सिंह, कुशल पाल, वार्ड मेंबर सनी तोमर, वार्ड मेंबर मुकेश कुमार, सुनील, प्रमोद कुमार, गंगादास, भीमल कुमार, राजू, मंगल सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button