हरेला पर्व का उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर मे बहुत महत्व है। नरेंद्र सागर
हरेला पर्व पर विद्यालय में विभिन्न प्रकार के पौधों का किया रोपण।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
हरेला दिवस के अवसर पर पीएमश्री राजकीय प्राथमिक विद्यालय माजरी ग्रांट 1 एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय माजरी ग्रांट मे हरेला पर्व के अवसर पर आँवला,जामुन,सहजन,आम, नींबू,नीम आदि प्रकार के विभिन्न पौधे रोपे गए। इस अवसर पर उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ डोईवाला के अध्यक्ष नरेंद्र सागर ने हरेला पर्व का महत्त्व बताते हुए कहा की इस पर्व का उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर मे बहुत महत्व है। इस पर्व को सभी लोग मिलकर मनाते है घरो मे हरेले की पूजा करते है पारंपरिक वेशभूषा पहन कर पारंपरिक संगीत पर पारंपरिक नृत्य करते है। इस अवसर पर सेवित बस्ती मे पर्यावरण जागरूकता रैली भी निकाली गई एवं छात्रों की एक पोस्टर प्रतियोगिता भी कराई गई जिसमें प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्माननित भी किया गया इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका नीरा देवी,उपमा शर्मा,प्रीति रावत, अनीता चौहान,शीतल पाल अनीता पाल, शशिबाला, विकास आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।



