शिव की भक्ति में ही होती है शक्ति । प्रदीप गोस्वामी महाराज।
भगवान शिव की आराधना करने वाला दुखी नहीं रहता। बाबा मोहित वर्मा
डोईवाला अभय वर्मा (राजेंद्र वर्मा):
बाबा मोहित दरबार माजरी में चार दिवसीय शिव महापुराण कथा के दूसरे दिन कथा व्यास प्रदीप गोस्वामी महाराज ने कहा कि भगवान शिव की आराधना करने वाला भक्ति कभी दुखी नहीं रहता। भगवान भोलेनाथ हर भक्त की सुनते हैं भोले की भक्ति में ही शक्ति होती है। शिव महापुराण कथा का श्रवण पूरे श्रद्धा,भाव और शिवजी का ध्यान करने से हर व्यक्ति को पूर्ण फल की प्राप्ति होती है! भगवान भोलेनाथ कभी भी किसी भी मनुष्य की जिंदगी का पैसा पलट सकते हैं, बस भक्तों को भगवान भोलेनाथ पर विश्वास करना चाहिए और उनकी प्रतिदिन आराधना करनी चाहिए। शादी यह भी माना जाता कि इस कथा को सुनने से व्यक्ति के समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं।




