Blog

सपेरा बस्ती में नशे के कारोबार से लोग परेशान। (सभासद ने नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान चलाने की मांग की)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
भानियावाला की सपेरा बस्ती में नशे के कथित कारोबार को लेकर आसपास के लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में नशे का कारोबार होने से बच्चों और युवाओं पर इसका गलत असर पड़ रहा है। नशे की लत से जुड़े लोगों पर घरों में चोरी करने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं, जिससे आम लोग परेशान हैं।

वार्ड नंबर 10 के सभासद ईश्वर रौथाण ने कहा कि नशे के खिलाफ क्षेत्र में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है। नशे का कारोबार बच्चों और युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर रहा है। पुलिस और प्रशासन को नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने के साथ क्षेत्र में नियमित निगरानी बढ़ानी चाहिए। उन्होंने कहा कि नशे की गिरफ्त में आए लोगों को भी जागरूक कर समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयास होने चाहिए। बच्चों और युवाओं को नशे से बचाना पूरे समाज की जिम्मेदारी है और इसके लिए सभी को मिलकर काम करना होगा।

इस दौरान सावित्री देवी सुषमा पूनम रजनी, ललित राणा रेनू द्विवेदी भावना ठाकुर देवेश्वरी सुनीता देवी मनीषा पवार रेनू बिष्ट नीलम रानी बिंदा देवी प्यारी देवी प्रतिभा मुन्नी देवी संगीता सुनीता रावत कांति सरोज पटवाल आदि के अलावा स्थानीय महिलाएं मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button