शिक्षक संघ के पदाधिकारीयो ने बिंदुवार समस्याओं को उप शिक्षा अधिकारी के सम्मुख रखा।
डोईवाला 17 जुलाई (राजेंद्र वर्मा):
उत्तरांचल स्टेट प्राईमरी टीचर्स एसोसिएशन (उत्तराखण्ड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ) रायपुर की कार्यकारिणी ने अध्यक्ष अरविन्द सिंह सोलंकी के नेतृत्व में शिक्षकों की 15 सूत्रीय माँगों को लेकर खण्ड/उप शिक्षा अधिकारी रायपुर हेमलता गौड़ से वार्ता की। मंत्री बिनोद असवाल ने बिंदुवार समस्याओं को उप शिक्षा अधिकारी के सम्मुख रखा।

उप शिक्षा अधिकारी से आज की वार्ता में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी बिजेंद्र ज़याडा, उत्तराखण्ड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ रायपुर के अध्यक्ष अरविन्द सिंह सोलंकी, मंत्री विनोद सिंह असवाल, कोषाध्यक्ष प्रशांत सकलानी, संरक्षक रविन्द्र नाथ उपाध्याय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गीता लिंगवाल, उपाध्यक्ष विमला रावत, प्रकाश चंद्र डबराल, राजेश्वरी थपलियाल, संयुक्त मंत्री संजय कुमार, उप मंत्री अनिता नैथानी, प्रमोद कुमार, संगठन मंत्री आशा मोहन, भारती क्षेत्री, प्रचार मंत्री सुनीता रावत, अंजली सेठी, गीता गौड़, लेखाकार रीता परमार तथा मीडिया प्रभारी सुधीर जखमोला उपस्थित रहे।
Verma doi



