रक्तदान शिविर में 25 रक्तवीरों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान। (पल्स ब्लड सेंटर देहरादून के तत्वावधान में आयोजित हुआ शिविर, पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने किया शुभारंभ)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
जोशी क्लीनिक एंड केमिस्ट मिल रोड डोईवाला में मंगलवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। पल्स ब्लड सेंटर देहरादून के तत्वावधान में आयोजित शिविर में 25 रक्तवीरों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद का संदेश दिया।
नगर पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने शिविर का शुभारंभ करते हुए कहा कि रक्तदान मानव सेवा का महत्वपूर्ण कार्य है। स्वस्थ लोगों को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए, जिससे जरूरत के समय मरीजों को रक्त उपलब्ध कराया जा सके।
सभासद सरिता जोशी ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे आयोजनों से समाज में सेवा और सहयोग की भावना मजबूत होती हैी
डॉ. राहुल जोशी ने कहा कि रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करना जरूरी है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के लिए जीवन की उम्मीद बन सकता है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार जताया।
शिविर में आशीष खाली, अमित जोशी, अरविंद गंगवाल सुनीता नौटियाल, अनिता अग्रवाल, विक्रम सिंह नेगी, ममता पेटवाल, मुकेश कुमार, हिमा गौड़, उर्मिला उनियाल, पूनम, कविता, सुनीता, शिवम शुभंकर आकाश,सुनीता डंगवाल और गीता डंगवाल आदि मौजूद रहे।


