डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
प्रतिभा दिवस के अवसर पर पब्लिक इंटर कॉलेज में विभिन्न रचनात्मक क्रियाकलापों को संचालित कर कर छात्र-छात्राओं की नैसर्गिक प्रतिभा को अवसर देने का कार्य किया गया। आयोजित कार्यशालो में विद्वान वक्ताओं ने कहा कि छात्र जीवन में सीखा गया अनुभव हमारे भविष्य के लक्ष्य को आसान बनाता है । Oplus_16908288
माह के अंतिम शनिवार बैग लेस डे के अवसर पर विद्यालय में विभिन्न प्रकार के रचनात्मक क्रियाकलापों को कराया गया छात्र-छात्राओं ने आठ एवं क्राफ्ट के माध्यम से विभिन्न प्रकार के सजावटी सामानों को तैयार किया वही गृह विज्ञान के माध्यम से हेल्दी फूड को बनाना सिखा ,राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों ने पूरे विद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया। आनंदम के माध्यम से योग को सीखा। दी हिमालय ट्रस्ट से आई आकृति बहुगुणा ने इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं को करियर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी। वही जगरनाथ विश्व लॉ कॉलेज की ओर से विधिक जागरूकता कार्यक्रम में पहुंचे डोईवाला कोतवाली प्रभारी कमल कुमार लुंठी ने कहां की संविधान हमारे कर्तव्यों का निर्धारण करता है न्यायपालिका और पुलिस व्यवस्था उसके अनुपालन को सुनिश्चित करती है। हर नागरिक को अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों की भी जानकारी होनी चाहिए। विद्यालय प्रबंधक मनोज नौटियाल ने कहा कि कानून की पढ़ाई एक पेशे की दक्षता को देने के साथ-साथ न्यायपालिका को भी मजबूती देने का काम करती है। संपूर्ण कार्यक्रमो के कोऑर्डिनेटर अश्वनी गुप्ता ने बताया कि विद्यालय ने प्रतिभा दिवस के अवसर पर आठ प्रकार की रचनात्मक गतिविधियों से छात्र-छात्राओं को जोड़ा विभाग का ध्येय भी बच्चों को बस्ते के बोझ से मुक्त करना है। कार्यक्रम में अनिल बहुगुणा, उपासना बहुगुणा, रश्मि द्विवेदी, पूजा कांत, सरिता कंडवाल, विमल शरण, आशीष यादव प्रधानाचार्य अंकित, विमल झा के अलावा अश्वनी गुप्ता, भुवनेश वर्मा, ज्योति रयाल, रत्नेश द्विवेदी, सुदेश सहगल, ओमप्रकाश काला, पूजा जोशी, राधा गुप्ता, हिमांशु कश्यप, अर्चना पाल, चारू वर्मा, श्यामानंद, अनीता बलोदी, राजीव कंडवाल, आशुतोष डबराल, चेतन प्रसाद कोठारी, मयंक शर्मा आदि मुख्य रूप से मौजूद थे । Verma doi