कैंप में क्षेत्र के 45 लोगों ने कराया यू सी सी शादी रजिस्ट्रेशन।
डोईवाला 13 जुलाई (राजेंद्र वर्मा):
बाल विकास परियोजना डोईवाला की और से आंगनबाड़ी केंद्र बागी अठूरवाला सेक्टर मांजरी ग्रांट में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अर्चना राणा की अध्यक्षता में यू सी सी शादी रजिस्ट्रेशन कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के लगभग 45 लोगों ने कैंप में रजिस्ट्रेशन कराया। यू सी सी शादी पंजीकरण कराने के लिए लोग सुबह से ही आंगनवाड़ी केंद्र में पहुंचने शुरू हो गए थे।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अर्चना राणा ने बताया कि यू सी सी पंजीकरण 27 मार्च 2010 के बाद जिसकी भी शादी हुई है सब का रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है यू सी सी शादी रजिस्ट्रेशन हेतु दस्तावेज जरूरी है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अर्चना राणा द्वारा क्षेत्र में पहले से उन सभी दस्तावेजों की जानकारी दी गई थी। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अर्चना राणा , सेक्टर सुपरवाइजर नजमा
बाल विकास परियोजना अधिकारी नेहा सिंह आदि मौजूद थे।



