Blog

सेवा पखवाड़ा में प्राथमिक विद्यालय कुडियाल में स्वास्थ्य शिविर आयोजन 30 लोगों ने कराया निशुल्क परीक्षण।

निशुल्क शिविर मे रक्तचाप, ब्लड प्रेशर, स्त्री रोग और अन्य जांच कराई; निशुल्क दवाइयां भी वितरित।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
सेवा पखवाड़े के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय कुडियाल में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में लगभग 30 लोगों ने निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इस शिविर का संचालन सीएमएस रायपुर की डॉक्टरों की टीम ने किया, जिन्होंने रक्तचाप, ब्लड प्रेशर, स्त्री रोग सहित अन्य स्वास्थ्य जांच की।

शिविर में सभी उपस्थित लोगों को आवश्यकतानुसार निशुल्क दवाइयां भी प्रदान की गईं। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रम उनके स्वास्थ्य और जागरूकता दोनों के लिए अत्यंत लाभकारी हैं।

क्षेत्र पंचायत सदस्य महिपाल सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और समय पर चिकित्सकीय मदद उपलब्ध कराने के लिए महत्वपूर्ण हैं।

स्वास्थ्य विभाग की डॉक्टर रितु सिंह ने बताया कि टीम ने प्रत्येक मरीज की सावधानीपूर्वक जांच की और आवश्यकता अनुसार दवाइयां वितरित की गईं। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाने चाहिए ताकि ग्रामीण जनता स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ निरंतर उठा सके।

शिविर में उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए भविष्य में ऐसे आयोजनों की निरंतरता की मांग की। इस मौके पर फार्मेसी अधिकारी सी के भट्ट, मनवर सिंह, अनुसुइया, मनमोहन सिंह,राजेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, पवन मनवाल, दिनेश उनियाल, गौरव खत्री,भगवान सिंह और त्रिलोक पवार अभी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button