Blog

राज्य आंदोलनकारी राजेश नेगी की शहादत को यूकेडी कार्यकर्ताओं ने याद कर किया नमन।

2 अक्टूबर 1994 के मुजफ्फरनगर गोलीकांड के शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित कर दी पुष्पांजलि।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
2 अक्टूबर 1994 को मुजफ्फरनगर गोलीकांड में भनियावाला क्षेत्र के शहीद हुए राज्य आंदोलनकारी राजेश नेगी को यूकेडी कार्यकर्ताओं ने याद कर पुष्पांजलि अर्पित कर 2 मिनट का मौन रखा। यूकेडी कार्यकर्ताओं शहीद के अदम्य साहस और देशभक्ति को याद करते हुए उन्हें नमन किया।

जिलाध्यक्ष केंद्र सिंह तोपवाल ने कहा कि राजेश नेगी ने अपने संघर्ष और साहस से हमें यह सिखाया कि असत्य और अन्याय के सामने हमेशा संघर्ष करना चाहिए। उन्होंने केवल अपने क्षेत्र नहीं बल्कि पूरे राज्य के आंदोलनकारियों के लिए मिसाल कायम की। उनके बलिदान को हम सदैव याद रखेंगे और आने वाली पीढ़ियों को उनके संघर्ष से प्रेरणा मिलेगी।

यूकेडी नेता धर्मेंद्र सिंह गुसांईं ने कहा कि राजेश नेगी केवल हमारे क्षेत्र के नहीं, बल्कि पूरे राज्य के आंदोलनकारियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उनकी शहादत हमें हमेशा सतर्क और जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देती है। इस मौके पर अवतार सिंह बिष्ट, धर्मपाल सिंह राणा, पवन बिजवान, मंगल सिंह बिष्ट, शैलेंद्र गुसांईं, अशोक तिवारी, कमलेश भट्ट, महेंद्र सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button