Blog

वन्य जीव हमारी धरोहर, संरक्षण सबका दायित्व। कीर्ति

एसबीएस यूनिवर्सिटी और लक्ष्मण सिद्ध मंदिर में वन्य जीव संरक्षण सप्ताह पर कार्यक्रम।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
सरदार भगवान सिंह मेडिकल यूनिवर्सिटी, बालावाला में लच्छी रेंज के अधिकारियों और कर्मचारियों ने वन्य जीव संरक्षण सप्ताह मनाया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को वन्य जीवों की महत्ता और उनके संरक्षण का संदेश दिया गया।

वन क्षेत्राधिकारी मेधावी कीर्ति ने छात्र-छात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि वन्य जीव केवल जंगलों की शोभा नहीं, बल्कि हमारी अनमोल प्राकृतिक धरोहर हैं। उनकी रक्षा करना समाज के हर वर्ग का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि वन्य जीव पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण कड़ी हैं। वन्य जीवों की रक्षा केवल वन विभाग का नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का साझा दायित्व है।
वहीं दूसरी ओर लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहां ग्रामीणों, युवाओं, श्रद्धालुओं के साथ-साथ मंदिर समिति के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। सभी ने वन्य जीव संरक्षण की शपथ ली और कहा कि जंगल और जीव-जंतु ही जीवन की असली पूंजी हैं। इनके बिना इंसान का अस्तित्व अधूरा है।
इस अवसर पर वाइस चांसलर प्रो. जे. कुमार, केपी जुगरान, विपिन जैन, दीपा मिश्रा, मोहित भट्ट, वन दरोगा छत्रसाल बिष्ट, रजत सिंह, सार्थक भट्ट, नूतन ज्योति असवाल सहित वन विभाग और विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। सभी ने मिलकर संकल्प लिया कि वन और वन्य जीवों की रक्षा में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button