Blog

देशवासियों की खुशहाली के लिए विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित।

लोगों में शुद्ध विचारों, स्वच्छ पर्यावरण व आत्मिक शांति का संदेश दिया।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
देश एवं देशवासियों की खुशहाली, सुख-समृद्धि, आरोग्यता और ऐश्वर्य की कामना के लिए आर्य समाज मंदिर डोईवाला में विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया।
रविवार को रेलवे रोड स्थित आर्य समाज मंदिर में दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ के रूप में संपन्न हुआ। यज्ञ के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया तथा स्वदेशी उत्पादों के उपयोग का संकल्प लिया गया। आर्य समाज के प्रधान संजय सक्सेना ने कहा कि दीपावली प्रकाश और सद्भाव का पर्व है, जो अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आर्य समाज सदैव समाज में एकता, भाईचारे और नैतिक मूल्यों के प्रसार के लिए कार्यरत रहता है। उन्होंने बताया कि यज्ञ के माध्यम से लोगों में शुद्ध विचारों, स्वच्छ पर्यावरण और आत्मिक शांति का संदेश दिया गया। प्रांतीय प्रतिनिधि वेद प्रकाश धीमान ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण किया। कोषाध्यक्ष जयदेव धीमान ने दीपावली पर्व के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में वरिष्ठ उपप्रधान नेत्रपाल रोहिला, संजय वर्मा, हरीश चंद्र वर्मा, यशपाल आर्य, ओकेश चौहान, अनीता वर्मा, विकास, मीना सावन, सुदेश देवी, पिंकी देवी और अर्चना सक्सेना आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button