Blog

किसान सभा ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर गन्ना मंत्री सौरव बहुगुणा को भेजा ज्ञापन।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला शुगर मिल के गन्ना पैराई सत्र 2025-26 के शुभारंभ के मौके पर अखिल भारतीय किसान सभा ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला के माध्यम से गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा को एक ज्ञापन प्रेषित करते हुए कहा कि उत्तराखंड के अंदर गन्ने के इस वर्ष के गन्ने का शुभारंभ हो चुका परंतु राज्य सरकार द्वारा अभी तक गन्ने की कीमत को लेकर कोई घोषणा नहीं की है जो किसानों के साथ कुठाराघात है। जबकि उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा आदि जैसे कई प्रदेश नया गन्ना मूल्य की घोषणा पहले ही कर चुके हैं।
अखिल भारतीय किसान सभा के जिला अध्यक्ष दलजीत सिंह एवं जिला सचिव कमरुद्दीन ने कहा कि गन्ने की फसल में आने वाली लागत में महंगाई के चलते काफी लागत आने के कारण किसानों को गन्ने का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है जिससे किसान परेशान है। देश में बढ़ती महंगाई बीज खाद,कीटनाशक दवाई,कृषि यंत्रों एवं डीजल आदि में बहुत महंगाई बढ़ चुकी है जिससे किसानों को उसकी फसल का वाजिब मूल्य न मिलने से किसान अपनी जमीनों को ओने ने-पौने रेटों पर बेचने के लिए मजबूर हो रहा है। किसानों की इसी परेशानी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार से मांग करते हैं कि किसानों को गाने का वाजिब मूल्य कम से कम ₹500 प्रति कुंतल दिए जाने की घोषणा की जाय।
उन्होंने कहा कि गन्ना सेंटरो के द्वारा किसानों का गन्ना नियमित रूप से तोला जाये तथा समय पर उसकी सप्लाई मिल को की जाए एवं गन्ना सेंट्रो पर होने वाली घटतोली को रोका जाए तथा जिम्मेदार तौल कर्मचारियों को गन्ना क्रय केंद्रों से हटाया जाए।
उन्होंने कहा कि किसानों को कृषि में इस्तेमाल होने वाले यंत्रों पर 50% की छूट दी जाये ताकि किसान आसानी से यंत्रों को खरीद सके।
इस अवसर पर ज्ञापन देने वालों में अखिल भारतीय किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सजवान, प्रदेश कोषाध्यक्ष शिव प्रसाद देवली, राज्य काउंसिल के सदस्य राजेंद्र पुरोहित, डोईवाला मंडल के अध्यक्ष बलवीर सिंह, मंडल सचिव याकूब अली के अलावा अनूप कुमार पाल, सरजीत सिंह, ध्यान सिंह, अमरीक सिंह, मलकीत सिंह, जसवीर सिंह, हरबंस सिंह गुरुजी, प्रेम कुमार पाल, शमशाद अली, साधुराम, इस्लामुद्दीन, दीपेंद्र सिंह राणा, ईश्वर सिंह, सत्यपाल आदि सहित काफी संख्या में किसान सभा के लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button