वीरांगना अवंतिका बाई के आदर्शों पर आगे बढ़े समाज। धीरेंद्र सिंह पवार (कुड़कावाला में धूमधाम से मनाई गई जयंती, लोधी समाज ने वीरांगना के साहस और बलिदान को किया याद)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
लोधी समाज की ओर से वीरांगना अवंतिका बाई लोधी की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह पवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने समाज के प्रबुद्धजनों के साथ वीरांगना के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके साहस, त्याग एवं राष्ट्रभक्ति को नमन किया।
मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह पवार ने कहा कि वीरांगना अवंतिका बाई लोधी का जीवन साहस, संघर्ष और देशभक्ति की प्रेरणादायक मिसाल है। उनके आदर्श आज भी समाज और युवा पीढ़ी को राष्ट्रहित में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि समाज को वीरांगना के जीवन से प्रेरणा लेकर एकजुटता के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
कार्यक्रम संयोजक दिनेश लोधी ने कहा कि वीरांगना अवंतिका बाई लोधी के संघर्ष और देश के लिए दिए योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना समाज की जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी गौरवशाली विरासत और इतिहास से जोड़ने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम का संचालन संजीव लोधी ने किया।
इस दौरान मदन सिंह लोधी, अशोक वर्मा, दिलीप सिंह, दरपान बोरा, वीरेंद्र वर्मा, प्रताप सिंह लोधी, प्रीतम वर्मा, अवतार सिंह, अजय लोधी, किशन नेगी, दीवान सिंह, राकेश लोधी और अभिषेक सहित समाज के लोग मौजूद रहे।



