Blog

सफाई कर्मचारियों ने गठित की यूनियन, सौरव राजोरिया अध्यक्ष बने। (वेतन, सामाजिक सुरक्षा, सुरक्षा उपकरण और कर्मचारियों के अधिकारों की पैरवी का लिया संकल्प)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
नगरपालिका परिषद डोईवाला के पर्यावरण मित्र, सफाई कर्मचारियों, कूड़ा वाहन चालकों एवं हेल्परों ने 15 अगस्त को यूनियन का गठन किया।

बैठक में कर्मचारियों के अधिकारों, वेतन, अवकाश, सामाजिक सुरक्षा और सुरक्षित कार्य वातावरण से जुड़ी समस्याओं को संगठित होकर उठाने का निर्णय लिया गया।

सर्वसम्मति से सौरव राजोरिया को अध्यक्ष, प्रवेश कांगड़ा को उपाध्यक्ष, शिवा को महासचिव, सोहित को सह-सचिव, हरीश को कोषाध्यक्ष और रोहित को उपकोषाध्यक्ष चुना गया। राजू लौट व वीरू गोदियाल मुख्य संरक्षक, सुरेंद्र मनचल व राजेश मनचल मुख्य सलाहकार तथा लक्की यादव मीडिया प्रभारी बनाए गए। कार्यकारिणी सदस्यों में हिमांशु गोदियाल, गौरव मनचल, सचिन टांक, शुभम पाल, अनिल, राहुल, सचिन, सुरेखा, सोनी, सोमा और मनोज शामिल हैं।

नवनियुक्त अध्यक्ष सौरव राजोरिया ने कहा कि यूनियन का उद्देश्य किसी व्यक्ति या संस्था का विरोध करना नहीं, बल्कि कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा और उनकी समस्याओं का उचित समाधान कराना है। कर्मचारियों को सम्मानजनक और सुरक्षित कार्य वातावरण दिलाने के लिए संगठन एकजुट होकर काम करेगा।
बैठक में सभासद एवं कर्मचारी नेता संदीप सिंह नेगी, हिमांशु राणा, प्रदीप नेगी, विनीत मनवाल, अरुण सोलंकी समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button