Blog

पेयजल व्यवस्था सुधार पर ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह चौधरी ने अधिकारियों के साथ किया मंथन।

समस्याएँ फाइलों से बाहर, अब समाधान जमीन पर दिखेगा। ब्लॉक प्रमुख

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
ब्लॉक मुख्यालय में बुधवार को पेयजल व्यवस्था को मजबूती देने के लिए हुई समीक्षा बैठक में इस बार सिर्फ चर्चा नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई पर जोर रहा। बैठक में पेयजल विभाग, नलकूप, जल निगम के अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों ने गांवों की वास्तविक समस्याएँ विस्तार से रखीं।

बैठक में बताया गया कि कई गांवों में नलकूप महीनों से बंद पड़े हैं, कुछ जगहों पर पाइपलाइन जर्जर होने से नियमित आपूर्ति बाधित है, जबकि कई क्षेत्रों में गर्मी आने से पहले ही पानी का दबाव कम होना शुरू हो गया है।

ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने कहा कि अब समस्याएँ फाइलों में नहीं, जमीनी स्तर पर समाधान के रूप में दिखनी चाहिए। जनता को पानी उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी तरह की देरी या लापरवाही बिल्कुल स्वीकार नहीं की जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक गांव में नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित हो,खराब नलकूपों की तुरंत मरम्मत की जाए,लीकेज वाले इलाकों में कार्य प्राथमिकता पर पूरा किया जाए और जनता की शिकायतों का समाधान समयबद्ध तरीके से किया जाए।
बैठक में जनप्रतिनिधि अंजु देवी, अनूप कुमार, भारत नेगी, जसबीर कौर, बीरेंद्र थापा, इंदरजीत सिंह सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button