मकर संक्रांति सेवा और समरसता का पर्व है । ईश्वर चंद अग्रवाल
सेवा भारती ने केशव बस्ती, राजीवनगर में मनाया खिचड़ी पर्व।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
सेवा भारती द्वारा मकर संक्रांति (खिचड़ी पर्व) के अवसर पर राजीवनगर डोईवाला स्थित केशव बस्ती में परंपरागत रूप से खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता कर पर्व को सेवा और सामाजिक एकता के रूप में मनाया।
सेवा भारती से जुड़े ईश्वर चंद अग्रवाल ने कहा कि मकर संक्रांति भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है, जो सेवा, सहयोग और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज के हर वर्ग को जोड़ने का कार्य करते हैं और हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखते हैं।
सामाजिक कार्यकर्ता संजीव लोधी ने कहा कि सेवा भारती का उद्देश्य जरूरतमंदों तक सेवा पहुंचाना और समाज में आपसी भाईचारे को मजबूत करना है। खिचड़ी पर्व जैसे आयोजन लोगों को एक-दूसरे के करीब लाते हैं और सामाजिक समानता की भावना को बढ़ावा देते हैं।
कार्यक्रम में हरिओम गुप्ता, सुनील अग्रवाल, ब्रह्मपाल और सम्पूर्णानंद थपलियाल सहित अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।



