Blog

परवादून जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा राजभवन घेराव कार्यक्रम की तैयारी हेतु प्रभारी नियुक्त ।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर दिनांक 16 फरवरी 2026 को प्रस्तावित उत्तराखंड राजभवन घेराव कार्यक्रम को लेकर संगठनात्मक तैयारियाँ तेज कर दी गई हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने एवं समुचित तैयारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परवादून जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में वरिष्ठ पदाधिकारियों को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि नियुक्त प्रभारी निम्नलिखित हैं –

रणजीत सिंह बॉबी – मार्खमग्रांट माजरी मंडलम
सागर मनवाल – रानीपोखरी मंडलम
एस.पी.बहुगुणा – थानाे मंडलम
गौरव मल्होत्रा – डोईवाला नगर पालिका
प्रमोद कपरवान शास्त्री – नथनपुर ब्लॉक

उन्होंने कहा कि सभी नामित प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संगठित करते हुए कार्यक्रम की तैयारियों को समयबद्ध, अनुशासित एवं प्रभावी ढंग से पूर्ण करेंगे तथा अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करेंगे।
जिलाध्यक्ष ने विश्वास जताया कि संगठन की एकजुटता एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से यह कार्यक्रम ऐतिहासिक रूप से सफल होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button