Blog

डोईवाला में होली पूजन, महिलाओं ने एक-दूसरे को रंग लगाकर दी शुभकामनाएं।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला के नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में होली दहन पर महिलाओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ पूजन कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

पूजन के पश्चात महिलाओं ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर बच्चों और युवाओं में भी विशेष उत्साह देखा गया। बुजुर्गों ने परंपराओं के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और एक-दूसरे के साथ भाईचारे का संदेश साझा करने की अपील की।

स्थानीय निवासी अनीता गुप्ता ने कहा कि होली हमारे समाज की सांस्कृतिक विरासत का अहम हिस्सा है। यह केवल एक पर्व नहीं है, बल्कि यह बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक भी है। होली के रंगों में आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश छिपा है। हमें इसे केवल आनंद और उत्सव के रूप में नहीं बल्कि सामाजिक सौहार्द और एकता को मजबूत करने के अवसर के रूप में देखना चाहिए।

सरिता महावर ने कहा कि होली न केवल हमारी संस्कृति को जीवित रखती है, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सहयोग की भावना भी फैलाती है।

पूजन करने वालों में कविता गुप्ता, राधा, चमेली, गौरी, नीलम कर्णवाल के अलावा महिलाएं मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button