Blog

होली आपसी सौहार्द और मेलजोल का पर्व । दीप्ति रावत (दुधली में सफलता मॉडल क्लस्टर का होली मिलन कार्यक्रम)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
दुधली क्षेत्र में होली के पावन अवसर पर सफलता मॉडल क्लस्टर दुधली की ओर से होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत और विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे, मेलजोल और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज में प्रेम और सौहार्द की भावना को मजबूत करते हैं तथा लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने का कार्य करते हैं।

विशिष्ट अतिथि राजेंद्र तडियाल ने कहा कि होली का पर्व आपसी मतभेद भुलाकर मिल-जुलकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। इस तरह के आयोजन सामाजिक एकता और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को सशक्त बनाते हैं।

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता नयाल ने कहा कि होली सामाजिक एकता के साथ महिला सशक्तिकरण का भी संदेश देती है। ऐसे कार्यक्रम महिलाओं को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने और उनकी सक्रिय भागीदारी बढ़ाने में सहायक होते हैं।

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विशेष धूम रही।

कार्यक्रम में माजरी मंडल अध्यक्ष रश्मि देवी, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष चंद्रभान पाल, संपूर्ण रावत, ललित पंत, मनीष यादव, मनोज कांबोज आदि के अलावा समूह की महिलाएं मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button