Blog

फन वैली के पास शॉर्ट सर्किट से स्कूटी धू-धू कर जली, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
देहरादून हरिद्वार हाईवे फन वैली के समीप बुधवार को चलती स्कूटी में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में स्कूटी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना से क्षेत्र में कुछ समय के लिए हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार शीतल कुमारी, निवासी सरस्वती विहार, देहरादून, स्कूटी से लालतप्पड़ की ओर जा रही थीं। जैसे ही वह फन वैली के पास पहुंचीं, स्कूटी से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें निकलने लगीं। स्थिति भांपते हुए शीतल कुमारी ने तुरंत स्कूटी से उतरकर अपनी जान बचाई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक स्कूटी पूरी तरह जल चुकी थी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

लालतप्पड़ चौकी प्रभारी विनय मित्तल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे अपने दोपहिया और चारपहिया वाहनों की समय-समय पर वायरिंग और तकनीकी जांच अवश्य कराएं, इस इस तरह की घटना से बचा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button