Blog

युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प, (परवादून कांग्रेस कार्यालय डोईवाला में स्वागत समारोह, जिलाध्यक्ष बोले—युवा हैं संगठन की रीढ़)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के सम्मान में बुधवार को परवादून कांग्रेस कमेटी कार्यालय में भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी नवनिर्वाचित युवा पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि युवा कांग्रेस पार्टी की रीढ़ है। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा, नई सोच और स्पष्ट दिशा मिलती है। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने और जनता के बीच रहकर कार्य करने का आह्वान किया।

प्रदेश महासचिव पद पर सावन राठौर व आरिफ अली, परवादून युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव भारती चुने गए। जिला महासचिव पद की जिम्मेदारी समीर खान, सुहेब अली व शुभम काम्बोज को सौंपी गई। डोईवाला विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष विवेक सैनी व उपाध्यक्ष अमन बिष्ट बने। नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद पर अंकुश सैनी तथा ब्लॉक अध्यक्ष पद पर दीपक सिलसवाल और उपाध्यक्ष पद पर जपनीत सिंह निर्वाचित हुए।

कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

इस मौके पर परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, कांग्रेस एससी विभाग जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष तेजपाल सिंह मोंटी, नगर पालिका सभासद गौरव मल्होत्रा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष स्वतंत्र बिष्ट, जिला महामंत्री राहुल सैनी, जिला महासचिव आशिक अली, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष राहुल आर्य, हर्षित उनियाल, सूरज भट्ट, गौरव बिष्ट, वसीम सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button