Blog

उपप्रधान चुनाव को लेकर डोईवाला में बढ़ी सरगर्मी, बारिश के बीच पहले दिन बिके 9 नामांकन पत्र, (38 ग्राम पंचायतों में उपप्रधान पद के लिए 14 जुलाई तक चलेगी नामांकन प्रक्रिया, सामान्य वर्ग के लिए ₹210 और आरक्षित वर्ग के लिए ₹105 शुल्क)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
बारिश के बीच भी डोईवाला विकासखंड में उपप्रधान चुनाव को लेकर दावेदारों का उत्साह कम नहीं हुआ। चुनाव प्रक्रिया के पहले दिन 38 ग्राम पंचायतों में उपप्रधान पद के लिए 9 नामांकन प्रपत्रों की बिक्री हुई।
उपप्रधान पद के लिए सामान्य वर्ग के दावेदारों को नामांकन प्रपत्र के लिए ₹210 तथा अन्य (आरक्षित) वर्ग के दावेदारों को ₹105 शुल्क निर्धारित किया गया है। नामांकन प्रक्रिया 14 जुलाई तक जारी रहेगी। इसके बाद 15 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी,,मतदान और मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।

एडीओ पंचायत राजेश नेगी ने बताया कि पहले दिन 9 नामांकन प्रपत्र बिके हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने दावेदारों से निर्धारित समय सीमा के भीतर नामांकन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button