Blog

जनसमर्थन से बदलेगा उत्तराखंड का भविष्य । सुरेंद्र कुकरेती (उक्रांद की परिवर्तन रैली में महिलाओं और युवाओं की रही भागीदारी, 2027 में बदलाव का किया आह्वान)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) की ओर से रविवार को परिवर्तन रैली का आयोजन किया गया। रैली दुर्गा चौक से शुरू होकर हिमालयन चौक होते हुए बेलवाल फार्म हाउस, अठूरवाला पहुंची, जहां जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। रैली में महिलाओं, युवाओं और स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर उत्तराखंड के मूल मुद्दों पर बदलाव का संदेश दिया।

जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने कहा कि उत्तराखंड के मूल मुद्दों की लगातार अनदेखी की जा रही है। प्रदेश के संसाधनों, रोजगार, पलायन और जनसरोकारों से जुड़े विषयों पर गंभीरता से काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड क्रांति दल को समर्थन देकर प्रदेश में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम संयोजक डॉ. सौम्य चौधरी ने कहा कि परिवर्तन रैली का उद्देश्य युवाओं, महिलाओं और आमजन को उत्तराखंड के मूल सरोकारों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि पार्टी का जनजागरण अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और प्रदेश के हितों से जुड़े मुद्दों को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा।

कार्यक्रम का संचालन पवन बिजलवान, राजेंद्र बिष्ट और बृजमोहन सजवान ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर परवादून जिला अध्यक्ष आनंद राणा, जय प्रकाश उपाध्याय, गणेश काला, केंद्रपाल सिंह तोपवाल, श्रीमती प्रमिला रावत, मेजर संतोष भंडारी, मोहन असवाल, धर्मवीर सिंह गुसाईं, संजय चौधरी, महिपाल पुंडरी, प्रवीण चंद रमोला, मगन बिष्ट, बहादुर सिंह रावत, विजय बौड़ाई, कैलाश देवरानी, जब्बर सिंह पावेल, संजय सिंह, शैलेन्द्र गुसाईं, जतिन चौहान, प्रताप बिष्ट, प्रताप कुंवर, मीना राणा, रीता क्षेत्री, नवीता भंडारी, गीता बिष्ट, सुमन, दीपा रांगड़, रेखा मनवाल, यशोदा, सरोजिनी राणा, अंजना, रेखा नेगी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button