Blog

स्वच्छता को जनआंदोलन बनाना समय की आवश्यकता । विदुषी निशंक (स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय का स्वच्छता पखवाड़ा अभियान जारी)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
स्वच्छता पखवाड़ा के तहत स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय एवं हिमालय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में दशमेश दरबार चाली मुक्ते, फतेहपुर, माजरी और जीवनवाला क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।
अभियान का नेतृत्व विश्वविद्यालय की उपाध्यक्ष विदुषी निशंक ने किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत आदत नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना और सामूहिक जिम्मेदारी का विषय है। समाज की भागीदारी से ही स्वच्छ, स्वस्थ और संस्कारित भारत का निर्माण संभव है। उन्होंने युवाओं से स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
ग्राम पंचायत जीवनवाला के प्रधान गुरजीत सिंह (लाडी) ने कहा कि विश्वविद्यालय की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान सराहनीय हैं। स्वच्छ वातावरण के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है।
अभियान के दौरान विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं और स्थानीय नागरिकों ने परिसर व आसपास के क्षेत्रों में सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। सभी ने स्वच्छता को निरंतर जनभागीदारी से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के संयुक्त निदेशक डॉ. प्रदीप कोठियाल, चेतन गौड़, डॉ. उर्वशी सेमवाल, देवेश्वरी, ग्राम पंचायत जीवनवाला के ग्रामीण, विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button