Blog
संस्था ने दून अस्पताल में भर्ती मरीजों को बांटा भोजन।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
राष्ट्रीय सैनिक संस्था के तत्वाधान में बुधवार को देहरादून के दून अस्पताल में भर्ती मरीजों को भोजन वितरित किया गया। इस मौके पर संस्था के जनरल मोहन असवाल ने कहा कि संस्था के द्वारा समय समय पर समाज सराहनीय कार्य किए जाते हैं। संस्था असहाय लोगों की मदद करने के लिए सदैव तत्पर रहती है।
इस अवसर पर कर्नल एम के शर्मा, कर्नल डिमरी,मेजर रावत, श्रीमती श्वेता तलवार, लेफ्टिनेंट अशोक कुमार वर्मा, बी पी शर्मा, जे आर शर्मा, सुबेदार मेजर नरदेव सुयाल, अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग राष्ट्रीय अध्यक्ष अकील खान, सुनील कुमार शर्मा, प्रेम सिंह पांचाल, सोनू पांचाल, राजवीर चौधरी, मनीष जी, नगरपालिका अध्यक्ष डोईवाला नरेंद्र नेगी, हवलदार जरनैल सिंह इत्यादि मौजूद रहे।



