Blog
(अष्टादश महापुराण में पहुंचीं डॉ. आरुषि निशंक, सोमेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
भानियावाला स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर में चल रहे अष्टादश महापुराण के पावन आयोजन में आज डॉ. आरुषि निशंक पहुंचीं। उन्होंने भगवान सोमेश्वर महादेव के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद रही और पूरा वातावरण भक्ति एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर नजर आया। डॉ. आरुषि निशंक ने आयोजन में शामिल होकर श्रद्धालुओं एवं आयोजन से जुड़े लोगों से मुलाकात की।
अष्टादश महापुराण का यह आयोजन क्षेत्र में धार्मिक एवं आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा देने वाला महत्वपूर्ण अवसर बन रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु सहभागिता कर रहे हैं।
इस मौके पर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, पुरुषोत्तम डोबाल, शिव प्रसाद नौटियाल , चंद्र प्रकाश भट्ट, सभासद राजेश भट्ट आदि मौजूद थे।



