Blog

राष्ट्रीय नौकायन प्रतियोगिता में आदित्य रावत ने जीता स्वर्ण। (विधायक बृजभूषण गैरोला और पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने घर पहुंचकर दी बधाई)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
भानियावाला निवासी आदित्य रावत ने राष्ट्रीय स्तर की नौकायन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल कर डोईवाला ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है I

आदित्य की सफलता पर डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला एवं नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कान्हरवाला स्थित उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

विधायक गैरोला ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। आदित्य की सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी खेलों के प्रति आगे बढ़ने और देश-प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित करेगी।

पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने भी आदित्य को बधाई देते हुए कहा कि युवाओं की ऐसी उपलब्धियां समाज के लिए प्रेरणादायी हैं।

आदित्य के माता-पिता संदीप रावत एवं हिमानी रावत ने कहा कि बेटे की मेहनत और लगन से मिली इस सफलता पर उन्हें बेहद गर्व है। यह उपलब्धि परिवार के साथ पूरे क्षेत्र के लिए खुशी और सम्मान का विषय है।

इस अवसर पर दायित्वधारी रघुवीर भंडारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी, देवेंद्र सेमल्टी, भगत सिंह राणा, राजेंद्र बढ़ोनी और प्रेम सिंह पम्मी राज सहित अन्य लोगों ने आदित्य को शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button