Blog

रक्तदान कर मनाया आजादी का पर्व, 30 युवाओं ने किया महादान। (मिस्सरवाला में आयोजित शिविर में जुटे सामाजिक कार्यकर्ता और रक्तवीर)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक मदद ब्लड ग्रुप समिति और मिस्सरवाला स्थित एड्डी फिटनेस क्लब 4.0 में 18वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए 30 यूनिट रक्तदान किया। एकत्रित रक्त को परिवर्तन चैरिटेबल ब्लड सेंटर, ऋषिकेश भेजा गया।

शिविर का शुभारंभ कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि रक्त की एक यूनिट किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवनदायिनी साबित हो सकती है। उन्होंने युवाओं से नियमित रक्तदान करने और समाज के अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

समिति अध्यक्ष साकिर हुसैन ने कहा कि रक्तदान के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना समिति का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि कई लोगों के मन में रक्तदान को लेकर भय रहता है। इसी भय को दूर करने और लोगों को जागरूक करने के लिए समिति लगातार गांव-गांव में रक्तदान शिविर आयोजित कर रही है।उन्होंने शिविर को सफल बनाने के लिए रक्तवीरों, अतिथियों, एड्डी फिटनेस क्लब 4.0 के सदस्यों और सभी सहयोगियों का आभार जताया।

इस अवसर पर समिति के सचिव आसिफ हसन, शादाब हसन, अब्दुल माजिद अंसारी, शिखर वर्मा, अक्षय रावल, शाकिब, चिराग यादव, रिया यादव, सोनम, सुधांशु वर्मा, प्रत्यक्ष थापा, आसिफ, शिवम अरोड़ा, जातींन अरोड़ा, सौरभ त्रिवेणी, एकांत अरोड़ा, आकर्ष पाल, वैभव जिंदल, अभिषेक लोधी, राहुल सैनी, स्वतंत्र बिष्ट, मुकेश प्रसाद, आरिफ अली, अमित सैनी, हर्षित उनियाल और अग्रिम जोशी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button