तीज महोत्सव में महिलाओं ने गीत-संगीत और प्रतियोगिताओं से बांधा समां। (त्रिघराट में पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचीं महिलाएं, संस्कृति और आपसी मेलजोल का दिया संदेश)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 13 त्रिघराट में तीज महोत्सव धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। महिलाओं ने तीज के पारंपरिक गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर समां बांधा और विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचकर एक-दूसरे को तीज की शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिताओं के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ ही आपसी मेलजोल और भाईचारे को बढ़ावा देना रहा।
सिमरन ग्रेवाल ने कहा कि तीज महिलाओं की खुशियों, संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। ऐसे आयोजनों से महिलाओं को एक साथ आने और अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाने का अवसर मिलता है।
सीमा ने कहा कि तीज महोत्सव में महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी बेहद सराहनीय रही। इस तरह के कार्यक्रम आपसी प्रेम और सौहार्द बढ़ाने के साथ नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का काम करते हैं।
इस अवसर पर अरुण बिष्ट, मीना, प्रीति, सुषमा, बिंदिया सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।



