Blog

लच्छीवाला स्कूल के सामने स्पीड ब्रेकर की मांग। (स्कूल के सामने स्पीड ब्रेकर नहीं तो हादसे का खतरा मोहित उनियाल ने पीडब्ल्यूडी से तत्काल सुरक्षा इंतजाम करने की उठाई मांग)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
लच्छीवाला राजकीय प्राथमिक विद्यालय के सामने राज्यमार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों से बच्चों की सुरक्षा को खतरा बना हुआ है। परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता के नाम ज्ञापन देकर विद्यालय के दोनों ओर तत्काल स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की।

ज्ञापन में कहा कि सड़क के किनारे स्थित विद्यालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में बच्चे आते-जाते हैं। तेज रफ्तार वाहनों के कारण कभी भी हादसा हो सकता है। उन्होंने स्पीड ब्रेकर के साथ रम्बल स्ट्रिप, ‘स्कूल जोन’ और सावधानी संकेतक बोर्ड लगाने की मांग की। साथ ही विद्यालय के आसपास वाहनों की गति नियंत्रित करने और नियमित निगरानी की व्यवस्था करने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सुबह और छुट्टी के समय यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाना जरूरी है।

मोहित उनियाल ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। प्रशासन को हादसे का इंतजार करने के बजाय पहले ही जरूरी इंतजाम करने चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि समय रहते सुरक्षा उपाय नहीं किए गए तो किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। इस दौरान अमित सैनी, तेजपाल सिंह मोंटी, नंदन नेगी और हर्षित उनियाल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button