Blog

भाजपा सरकार में गांवों को मिली 16.70 लाख की विकास सौगात। (रामनगर डांडा और तलाई चक थानों में सड़क व पंचायत भवन से जुड़े कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में विधायक निधि से रामनगर डांडा और तलाई चक थानों में कुल 16.70 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। रामनगर डांडा में 3.20 लाख और 4 लाख रुपये की लागत से बनी दो आंतरिक सड़कों का लोकार्पण हुआ। तलाई चक थानों में 6.45 लाख रुपये की लागत से पंचायत भवन परिसर में चारदीवारी व टीन शेड का शिलान्यास तथा 3.05 लाख रुपये की सड़क का लोकार्पण किया गया।

विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि क्षेत्र की जरूरतों के अनुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, जबकि पंचायत भवन परिसर में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गीतांजलि रावत, भाजपा जिला महामंत्री दीवान सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य मीना मनवाल, प्रधान जयेंद्र सिंधवाल, प्रदीप सिंधवाल, चंद्र प्रकाश तिवाड़ी, राखी, पूर्व प्रधान बबिता तिवाड़ी, बीडीसी सदस्य लेखराज, हिमांशु पंवार, महिपाल कीर्षाली सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button