Blog

एसआरएचयू में “टेडएक्स” का भव्य आयोजन, ‘द स्पार्क विदिन’ ने दी नई सोच को उड़ान। (द स्पार्क विदिन’ थीम पर नौ वक्ताओं ने साझा किए प्रेरक अनुभव और जीवन के सबक, बताई संघर्ष से सफलता तक की कहानी। तकनीक, उद्यमिता, नेतृत्व, सामाजिक सरोकार और खेल जगत की शख्सियतों ने विद्यार्थियों को अपनी क्षमता पहचानने के लिए किया प्रेरित)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (एसएमएस) की ओर से आयोजित टेडएक्स-एसआरएचयू के पहले संस्करण का भव्य आयोजन किया गया। ‘द स्पार्क विदिन’ (The Spark Within) थीम पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े नौ प्रेरक वक्ताओं ने अपने विचार, अनुभव और जीवन-यात्रा साझा की। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को अपने भीतर छिपी प्रतिभा और संभावनाओं को पहचानने तथा सकारात्मक बदलाव की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसआरएचयू के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माणा ने कहा कि किसी भी बड़े परिवर्तन की शुरुआत एक विचार से होती है। उन्होंने कहा कि युवाओं के भीतर असीम संभावनाएं हैं और आवश्यकता केवल उस आंतरिक चिंगारी को पहचानने और उसे सही दिशा देने की है। उन्होंने कहा कि ‘द स्पार्क विदिन’ केवल एक थीम नहीं, बल्कि युवाओं को अपनी क्षमता पहचानकर उसे समाज और राष्ट्र के सकारात्मक परिवर्तन में लगाने का संदेश है।
एसआरएचयू के कुलपति डॉ. राजेंद्र डोभाल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम से बाहर निकलकर वास्तविक जीवन के अनुभवों, चुनौतियों और उपलब्धियों को समझने का अवसर देते हैं।
स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (एसमएस) की निदेशक डॉ. तरुणा गौतम ने कहा कि टेडएक्स ऐसे विचारों, अनुभवों और कहानियों को मंच प्रदान करता है, जो लोगों को कुछ नया सोचने और अपने दृष्टिकोण का विस्तार करने के लिए प्रेरित करते हैं।

डॉ.अपूर्व त्रिवेदी ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और प्रतिभागियों ने वक्ताओं के विचारों को उत्साहपूर्वक सुना। इस दौरान कुलपति डॉ.राजेंद्र डोभाल, डॉ.विजेंद्र चौहान, डॉ.प्रकाश केशवया, डॉ.रेनू धस्माणा, साधना मिश्रा सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों के प्राचार्य, शिक्षक, अधिकारी, फैकल्टी सदस्य तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

*नौ प्रेरक वक्ताओं ने साझा किए अपने अनुभव*
टेडएक्स-एसआरएचयू के पहले संस्करण में विभिन्न क्षेत्रों के नौ वक्ताओं ने अपने विचार और अनुभव साझा किए।
-डॉ. विजय धस्माणा
अध्यक्ष, स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय
-साक्षर दुग्गल
उभरती प्रौद्योगिकी एवं साइबर कानून से जुड़े युवा विचारक
-विंग कमांडर अनुपमा जोशी (से. नि.)
सलाहकार, समुन्नति फाउंडेशन एवं भारतीय वायुसेना की पूर्व अधिकारी
-रितुराज शर्मा
जेट्टा फार्म्स के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा क्राउपायलट के संस्थापक
-आरजे काव्या
रेडियो प्रस्तोता, डिजिटल कहानीकार एवं मीडिया व्यक्तित्व
-शशि बहुगुणा रतूड़ी
नमकवाली की संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी
-बिनिता शाह
सारंग विकास समिति की संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी
-हर्षल दिलवाली
क्लैरिसा ग्रुप के निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उद्यमी एवं अधिवक्ता
-शौर्य सैनी
एसआरएचयू के पूर्व छात्र एवं विश्व चैंपियन निशानेबाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button