गणेशोत्सव के लिए सजकर तैयार हुईं गणपति की आकर्षक प्रतिमाएं। (राजस्थान पाली जनपद के मूर्तिकार गंगाराम कई वर्षों से बना रहे देवी-देवताओं की मूर्तियां)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
गणेश चतुर्थी को लेकर बाजारों में भगवान गणेश की आकर्षक प्रतिमाएं सजकर तैयार हो गई हैं। श्रद्धालु गणपति बप्पा की स्थापना के लिए अपनी पसंद के अनुसार मूर्तियों की खरीदारी कर रहे हैं। 14 सितंबर से शुरू होने वाला गणेशोत्सव 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के साथ संपन्न होगा।
गणेश चतुर्थी के अवसर पर राजस्थान के पाली जनपद निवासी मूर्तिकार गंगाराम भी अलग-अलग आकार और स्वरूप की गणेश प्रतिमाएं तैयार कर रहे हैं। गंगाराम ने बताया कि वह कई वर्षों से मूर्ति बनाने का काम कर रहे हैं। त्योहार आते ही वह अलग-अलग देवी-देवताओं की प्रतिमाएं तैयार करते हैं। गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की प्रतिमाओं की मांग बढ़ जाती है।
उन्होंने बताया कि प्रतिमाओं को आकर्षक रूप देने के लिए रंग-रोगन और सजावट का विशेष ध्यान रखा जाता है। श्रद्धालुओं की पसंद के अनुसार छोटी से लेकर बड़ी प्रतिमाएं तैयार की जाती हैं। गणेशोत्सव को लेकर लोगों में खासा उत्साह है और बाजारों में गणपति बप्पा की प्रतिमाओं की खरीदारी शुरू हो गई है।



