Blog

विद्यालय परिसर में एनएसएस स्वयंसेवियों ने चलाया स्वच्छता अभियान। (स्थापना दिवस पर छात्र-छात्राओं ने साफ-सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
राजकीय इंटर कॉलेज माजरी ग्रांट में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्थापना दिवस पर विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। एनएसएस स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने साफ-सफाई कर कूड़ा-कचरा एकत्र किया। अभियान में विद्यालय के शिक्षक और कर्मचारियों ने भी सहयोग किया।

कार्यक्रम अधिकारी विजेंद्र कुमार ने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का माध्यम है। स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।

प्रधानाचार्य भानू प्रकाश कुकरेती ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ सामाजिक सरोकारों से जोड़ना भी विद्यालय की जिम्मेदारी है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से आसपास का वातावरण स्वच्छ रखने और दूसरों को भी प्रेरित करने का आह्वान किया।

इस मौके पर एनएसएस सहप्रभारी राकेश कुमार रावत, मनमोहन सिंहल चौहान, संजीव कुमार, नीलम, शैलेश, कृष्णा, शिल्पी आदि के अलावा छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button