Blog

धरमूचक में बसपा का कार्यकर्ता सम्मेलन, दर्जनों महिलाओं ने ग्रहण की सदस्यता। (जिला अध्यक्ष केपी सिंह बोले- सर्व समाज को साथ लेकर आगे बढ़ रही बसपा)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
बहुजन समाज पार्टी की ओर से रविवार को धरमूचक गांव में कार्यकर्ता सम्मेलन एवं सदस्यता ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। सम्मेलन में दर्जनों महिलाओं ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की और महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।

मुख्य अतिथि देहरादून जिलाध्यक्ष केपी सिंह ने कहा कि बसपा सर्व समाज की पार्टी है। मायावती के नेतृत्व में विभिन्न वर्गों के लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। उत्तराखंड में चुनावी बिगुल बज चुका है और डोईवाला विधानसभा में पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी। उन्होंने समाज में महिलाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

विधानसभा अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने क्षेत्र के विकास पर ध्यान नहीं दिया। बेरोजगारी के साथ डोईवाला क्षेत्र में नशे का कारोबार भी चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि नशे के कारण युवा अपना भविष्य खराब कर रहे हैं।

विधानसभा प्रभारी सोनी कुरैशी ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। उन्होंने मायावती के कार्यकाल में कानून व्यवस्था बेहतर होने का दावा किया।

इस दौरान देहरादून महानगर अध्यक्ष एसपी गौतम, राजेश कुमार, सुनील गौतम, स्वरूप सिंह, विजेंद्र कुमार, इतवार सिंह, सुरेंद्र कुमार, इम्तियाज अली, रोशन लाल, फूलमती, लता देवी, प्रियंका, मीना देवी, प्रेम देवी, रितु, यशोदा, सरोज देवी, रेखा, हेमलता देवी, भारती देवी, सुनीता रानी, मीनू रानी, सरोज बाला, लक्ष्मी देवी, सोनिया, गीता देवी, पूजा शर्मा, यामिनी, मंजू, श्रद्धा, श्वेता, शिवानी देवी और संगीता आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button