Blog

डोईवाला के साजिद अली बने कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव। (नवनियुक्त प्रदेश महासचिव ने कहा- संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना प्राथमिकता)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग की ओर से प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी की गई है। इसमें डोईवाला निवासी साजिद अली को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके मनोनयन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी है। नवनियुक्त प्रदेश महासचिव साजिद अली ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। अल्पसंख्यक विभाग को बूथ स्तर तक मजबूत करना और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उनके मनोनयन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button