Blog

मातृशक्ति का सम्मान समाज की मजबूती का आधार। प्रदेश महासचिव अश्वनी बहुगुणा (लालतप्पड़ में 99वां महिला शक्ति सम्मान एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित, कई महिलाओं को किया गया सम्मानित)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
माजरी ग्रांट के लालतप्पड़ में कांग्रेस नेता एवं प्रदेश महासचिव अश्वनी बहुगुणा की ओर से 99वां महिला शक्ति सम्मान एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली कई महिलाओं को सम्मानित किया गया।

कांग्रेस प्रदेश महासचिव अश्वनी बहुगुणा ने कहा कि महिलाएं समाज की असली ताकत हैं। उनके योगदान और समर्पण से परिवार, समाज और राष्ट्र मजबूत बनते हैं। महिला शक्ति का सम्मान और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर देना हम सभी की जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से महिला सम्मान एवं संवाद कार्यक्रम की निरंतर श्रृंखला आयोजित की जा रही है।

जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ताजेंद्र सिंह ने कहा कि महिलाओं का सम्मान किसी भी सभ्य समाज की पहचान है। महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का परिचय दे रही हैं। उनके योगदान को पहचानना और उन्हें प्रोत्साहित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर हरभजन सिंह, सरजीत सिंह, अनिल पाल, पिंकी देवी, मंजीत कौर, कमलजीत कौर, रीना, कश्मीर कौर, सुधा देवी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button