Blog

निराश्रित पशुओं को पकड़कर गौशाला भेजा। (नगर पालिका की टीम ने मिल रोड पर चलाया अभियान, सांडों से मिलेगी राहत)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला के मिल रोड पर खुले घूम रहे कई निराश्रित पशुओं को बुधवार को नगर पालिका की टीम ने पकड़कर गौशाला भिजवाया। इनमें सांड भी शामिल थे। इनके कारण राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी के साथ दुर्घटनाओं का खतरा भी बना हुआ था। लोगों की समस्या को देखते हुए नगर पालिका की टीम ने अभियान चलाकर कार्रवाई की।

मुख्य सफाई निरीक्षक सचिन रावत ने बताया कि नगर क्षेत्र में निराश्रित पशुओं को पकड़कर गौशाला भेजने का अभियान लगातार चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि कहीं भी निराश्रित पशु दिखाई दें तो इसकी सूचना नगर पालिका को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button