Blog

शबरी मिलन और लंका दहन की लीला ने बांधा समां। (जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ, छठे दिन हुआ रामायण के प्रसंगों का मंचन)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
श्री आदर्श रामलीला समिति बड़ासी ग्रांट की ओर से आयोजित रामलीला के छठे दिन शबरी मिलन, सुग्रीव मित्रता, बाली वध और लंका दहन की लीलाओं का मंचन किया गया। कलाकारों ने शानदार अभिनय से रामायण के प्रसंगों को जीवंत कर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में दर्शक रामलीला देखने पहुंचे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर ने दीप प्रज्वलित कर रामलीला का शुभारंभ किया। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद लिया। सुखविंदर कौर ने कहा कि रामलीला हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न हिस्सा है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और संस्कारों की सीख मिलती है। उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं।

छठे दिन की लीला में भगवान श्रीराम और माता शबरी के मिलन का भावुक प्रसंग प्रस्तुत किया गया। इसके बाद सुग्रीव मित्रता और बाली वध का मंचन हुआ। वहीं, हनुमान जी की ओर से लंका दहन के दृश्य ने दर्शकों में उत्साह भर दिया। लंका दहन के दौरान पूरा रामलीला परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।

इस दौरानमुख्य समिति अध्यक्ष दिनेश चुनारा,शार्दुल नेगी, महेंद्र भट्ट, अशोक थापा, अशोक कपरवान गौरव बिष्ट, चंद्रपाल राणा, रेनू चुनारा, रवि, अभिषेक आदि ग्रामीण मौजूद रहे I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button