Blog
जर्जर विद्यालय भवन के ध्वस्तीकरण को लेकर राजकीय प्राथमिक विद्यालय मिस्सरवाला में 8 फरवरी को होगी निलामी।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
जर्जर विद्यालय भवन के ध्वस्तीकरण को लेकर राजकीय प्राथमिक विद्यालय मिस्सरवाला में 8 फरवरी को निलामी की जाएगी।
राजकीय प्राथमिक विद्यालय मिस्सरवाला के प्रभारी प्रधानाध्यापक ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी के आदेश के अनुपालन में रा.प्रा.वि मिस्सरवाला के जर्जर विद्यालय भवन का ध्वस्तीकरण किया जाना है इस संबंध विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी के आदेश को पढ़कर सुनाया गया तथा समिति के समस्त सदस्यों द्वारा सर्व सम्मति से दिनांक 8 फरवरी 2026 की सुबह 11 बजे से 1 बजे तक निलामी की कार्यवाही होगी। जर्जर विद्यालय भवन की निलामी से संबंधित इच्छूक व्यक्ति समय पर उपस्थित होकर उक्त कार्यवाही संपन्न करवायें।



