Blog

अन्याय के खिलाफ संघर्ष की प्रेरणा देते हैं बिरसा मुंडा। (डोईवाला महाविद्यालय में जनजातीय गौरव पखवाड़े का समापन, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण का दिया संदेश)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जनजातीय गौरव पखवाड़े के समापन पर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और जनजातीय समाज के अधिकारों के लिए उनके योगदान को याद किया।

मुख्य वक्ता डॉ. अखिलेश कुमार कुकरेती और डॉ. विजय प्रकाश सेमवाल ने कहा कि बिरसा मुंडा का जीवन साहस, स्वाभिमान और अन्याय के खिलाफ संघर्ष की प्रेरणा देता है। उनके विचार आज भी समाज को अपनी संस्कृति और पहचान के प्रति जागरूक रहने का संदेश देते हैं।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. देवेश प्रसाद भट्ट ने कहा कि जनजातीय गौरव पखवाड़ा जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपराओं और राष्ट्र निर्माण में योगदान को सम्मान देने का अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों से सामाजिक समरसता और समानता की भावना अपनाने का आह्वान किया।

छात्र-संघ सचिव प्रिंस शर्मा ने बिरसा मुंडा के जीवन पर आधारित गीत प्रस्तुत किया। छात्र-छात्राओं ने भी विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अंजली वर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रो. राकेश जोशी सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button