Blog

आपदा मित्र योजना के तहत 57 युवाओं को दिया राहत एवं बचाव का प्रशिक्षण। (छह दिवसीय प्रशिक्षण में 34 युवतियों और 23 युवकों ने लिया भाग, आपदा के समय निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों में स्थानीय स्तर पर मदद उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एसडीआरएफ उत्तराखंड की ओर से आयोजित आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का 16वां बैच गुरुवार को संपन्न हो गया। सेनानायक अर्पण यदुवंशी के मार्गदर्शन में आयोजित छह दिवसीय प्रशिक्षण में 34 युवतियों और 23 युवकों सहित कुल 57 प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया गया।

Oplus_16908288
14 से 19 नवंबर तक चले प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन, प्राथमिक उपचार, खोज एवं बचाव तथा बाढ़ और भूकंप जैसी आपदाओं से निपटने की जानकारी दी गई। इसके साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य करने, उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करने और प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता पहुंचाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।

सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने कहा कि आपदा के समय शुरुआती कुछ मिनट बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। ऐसे में प्रशिक्षित आपदा मित्र स्थानीय स्तर पर प्रथम प्रतिक्रियाकर्ता के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि आपदा मित्र केवल प्रशिक्षित स्वयंसेवक नहीं, बल्कि संकट के समय समाज की सहायता करने वाली महत्वपूर्ण कड़ी हैं। अधिक से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण देकर आपदा के प्रति जागरूक और सक्षम समाज तैयार करना एसडीआरएफ का उद्देश्य है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button