Blog

प्रधानमंत्री मोदी का संदेश, स्वदेशी अपनाओ, पाकिस्तान को हर मोर्चे पर धूल चटाओ।

नारी शक्ति को बताया प्रगति का आधार, 22 सितंबर से जीएसटी की नई व्यवस्था लागू करने की घोषणा।

खबर को सुनें

जन्मदिन पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विधायक, कार्यकर्ता और डॉक्टरों ने सुना लाइव भाषण।

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भाजपा विधायक बृजभूषण गेरौला, पार्टी कार्यकर्ताओं, डॉक्टरों और कर्मचारियों ने मिलकर प्रधानमंत्री का करीब एक घंटे का लाइव प्रसारण सुना और सभी ने प्रधानमंत्री के संदेशों को आत्मसात किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में देशवासियों से स्वदेशी अपनाने और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमारे किसानों, बुनकरों और छोटे उद्योगों के उत्पाद ही भारत की असली ताकत हैं।
जीएसटी की नई व्यवस्था लागू करने की घोषणा की। उन्होंने इसे भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने वाला कदम बताया।
प्रधानमंत्री ने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि भारत अब नया भारत है, जो आतंकवाद का जवाब उसी की भाषा में देना जानता है। पाकिस्तान आज घुटनों पर आने को मजबूर है और हर मोर्चे पर हार का सामना कर रहा है।
मोदी ने कहा कि यह भारत की ताकत और वैश्विक प्रभाव का परिणाम है कि आज पूरी दुनिया भारत के साथ खड़ी है।
प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति को देश की प्रगति का आधार बताते हुए कहा कि विकसित भारत यात्रा चार स्तंभों पर टिकी है सशक्त नारी, युवा शक्ति, गरीब और किसान। उन्होंने कहा कि जब तक ये चार स्तंभ मजबूत नहीं होंगे, तब तक भारत के विकसित राष्ट्र बनने का सपना पूरा नहीं हो सकता। उन्होंने विश्वकर्मा जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए परंपरा और संस्कृति से जुड़े रहने का संदेश भी दिया।
इस अवसर पर विधायक बृजभूषण गेरौला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण हर नागरिक के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्वदेशी अपनाने, नारी शक्ति और गरीब किसान के उत्थान की जो बात कही है, वह हमें आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाने की दिशा में मार्गदर्शन देती है। पाकिस्तान को लेकर उनका सख्त रुख यह साबित करता है कि देश सुरक्षित और मजबूत हाथों में है। भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के इन संकल्पों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में डॉ के एस भंडारी, मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, संजीव लोधी, रीता छेत्री, अनीता गुरुंग, संतोषी बहुगुणा, आदेश पवार, मनमोहन नौटियाल, केतन गुप्ता, विक्रम नेगी आदित्य अलावा सामुदायिक केंद्र और नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button