Blog

12 नवंबर से रामलीला मंचन, 20 नवंबर को होगा समापन। (श्री आदर्श रामलीला समिति बड़ासी ग्रांट आयोजित करेगी आठवां रामलीला महोत्सव, मंगलवार को विधि-विधान से किया गया पूजन)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
श्री आदर्श रामलीला समिति बड़ासी ग्रांट की ओर से आठवें श्रीरामलीला महोत्सव का आयोजन आज 12 नवंबर से 20 नवंबर तक किया जाएगा। मंगलवार को रामलीला महोत्सव के सफल आयोजन के लिए समिति की ओर से पंडित दिनेश कोठियाल द्वारा विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई I

रामलीला का मंचन निकट शिव मंदिर, बड़ासी ग्रांट में प्रतिदिन रात आठ बजे से शुरू होगा। नौ दिवसीय महोत्सव में भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया जाएगा।

ग्राम प्रधान राहुल मनवाल ने कहा कि रामलीला हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और संस्कारों से जुड़ने का अवसर मिलता है। साथ ही समाज में आपसी भाईचारे और धार्मिक भावना को भी मजबूती मिलती है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से महोत्सव में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की।

समिति अध्यक्ष दिनेश चुनारा ने कहा कि रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और उनके जीवन संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से परिवार सहित रामलीला देखने पहुंचने की अपील की।

इस अवसर पर संरक्षक एवं निर्देशक दयाल सिंह सोलंकी, उपाध्यक्ष रविचंद, कोषाध्यक्ष नरेश चुनारा, मंत्री गिरीश चंद, सर्वेश कुमार, धीरेंद्र आर्य, सुरजीत, रेनू चुनारा, अभिषेक, विकास, अंजू चुनारा, राजेश्वरी, रजनी और सुनीता देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button