Blog

माजरी ग्रांट में सड़क निर्माण के लिए 1.36 करोड़ रुपये जारी। (लाल थप्पड़ से गोरखा बस्ती तक दो किलोमीटर सड़क का होगा निर्माण, विधायक ने मुख्यमंत्री का जताया आभार)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में सड़क सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में शासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। ग्राम माजरी ग्रांट में वैष्णवी मंदिर पुल के पास लालतप्पड़ से गोरखा बस्ती तक करीब दो किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए एक करोड़ 36 लाख 62 हजार रुपये की धनराशि जारी की गई है। इससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलने की उम्मीद है।

सड़क निर्माण के लिए धनराशि जारी होने पर डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। सड़क निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।

विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सड़क निर्माण के लिए धनराशि जारी होने पर क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button