Blog

मातृशक्ति संवाद कार्यक्रम में मातृशक्ति की आवाज को मजबूती देने का संकल्प। (रानीपोखरी में कांग्रेस के संवाद कार्यक्रम में जुटीं क्षेत्र की महिलाएं)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
रानीपोखरी एक फार्म में परवादून जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मातृशक्ति संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर महिला सुरक्षा, अधिकार, स्वावलंबन और स्थानीय समस्याओं से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। कांग्रेस नेताओं ने महिलाओं की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास करने का भरोसा दिलाया।

Oplus_16908288
परवादून जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना समाज का समग्र विकास संभव नहीं है। मातृशक्ति की आवाज को मजबूती देना कांग्रेस की प्राथमिकता है। उन्होंने महिला सुरक्षा को लेकर सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की।

डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने कहा कि महिलाएं परिवार और समाज की मजबूत आधारशिला हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं की समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किए जाने जरूरी हैं।

कांग्रेस जिला महासचिव रेखा कांडपाल सती ने कहा कि मातृशक्ति संवाद महिलाओं की बात सुनने और उनके संघर्षों को समझने की सार्थक पहल है। महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए।

अफसाना अंसारी ने कहा कि महिलाओं ने जिस उत्साह के साथ अपनी बात रखी, वह उनकी जागरूकता को दर्शाता है। महिलाओं से जुड़े मुद्दों को आगे भी प्रमुखता से उठाया जाएगा।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य मालती चौहान ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर सामाजिक विकास में सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए।

इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरेंद्र चौहान, कांग्रेस मंडलम अध्यक्ष मोहित कपरवान, क्षेत्र पंचायत सदस्य नितिन पंवार, पुष्पराज बहुगुणा और युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव अमित तिवारी समेत कांग्रेस कार्यकर्ता एवं क्षेत्र की महिलाएं मौजूद रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button