रावण तप, राम जन्म, नारद मुनि संवाद के साथ रामलीला का शुभारंभ।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
नवयुवक रामलीला कमेटी जॉली ग्रांट में शुरू हुई रामलीला के पहले दिन नगर पालिका अध्यक्ष डोईवाला नरेंद्र सिंह नेगी द्वारा रामलीला का शुभारंभ रिबन काट कर किया गया । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जॉली ग्रांट में आयोजित रामलीला के अयिज्को ने विपरीत परिस्थिती और कम संसाधनो के बावजूद भी पिचले 60 वर्षो से इस क्षेत्र में राम नाम की जो अलख ज्योत जला रखी हे वो काबिले तारीफ हे। राम लीला के प्रथम दिन रावण तप, राम जन्म, नारद मुनि संवाद,का पात्रो द्वारा सुंदर अभिनय किया गया। इस अवसर पर रामलीला समिति के संयोजक मनोज नौटियाल, केसर सिंह जी मंत्री अशोक धीमान, कोषाध्यक्ष संदीप कांचा, मुकेश कुमार, वेद प्रकाश, शेर सिंह चौधरी, मंच निर्देशक सुरेश चंद कोहली के साथ-साथ राजकुमार पुंडीर,सभासद राकेश ढोभाल,विनित मनवाल,अरुण सोलंकी,रघुवीर पुंडीर,कमल गोला आदि उपस्थित थे।



